भारत की राज भाषा 'हिंदी' है | प्रत्येक वर्ष १४ सितम्बर को हम हिंदी दिवस के रूप में मानते हैं | हिंदी केवल भाषा ही नही बल्कि भारत की संस्कृति व सभ्यता का आईना भी है | हमारे विद्यालय में कक्षा ६ से १२ तक के विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस को बड़े उत्साह से मनाया | इस गतिविधि के दौरान छात्रों ने भारत के प्रसिद्ध हिंदी कवियों ,लेखकों व उनके द्वारा रचित साहित्य के बारे में जानकारी प्राप्त की | आज विश्व के कोने कोने में हिंदी भाषा के प्रति रूचि बढ़ रही है | विद्यार्थियों ने सीखा कि वे भी हिंदी का सम्मान करेंगे तथा हिंदी के पठन, पाठन और लेखन में रुचि लेंगे और इस भाषा को और समृद्ध बनाएंगे | ""
Admissions

Latest events

Events and happenings at our school

Grade- VI to IX Hindi Divas

Date : 14 September, 2024